लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर-48 में मेगा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, 110 लोगों ने उठाया लाभ….

भारत विकास परिषद ( भाविप ) साउथ-1 शाखा ने आज 23.05.2026 को सेक्टर 48 चंडीगढ़ के सामुदायिक केंद्र में एक मेगा फ्री हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन किया । इस कैम्प में पारस हॉस्पिटल पंचकुला की मेडिसिन, आर्थो , फिजियोथेरेपी, पल्मोनरी एवं कार्डियक टीमों ने अपनी सेवाएँ दी । कुछ बेसिक टेस्ट जैसे की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर , ईसीजी, पीएफ़टी आदि मुफ़्त में किये गए। इस के इलावा सेंटर फॉर साइट मोहाली एवं क्लोव डेंटल क्लिनिक मोहाली ने आँखों तथा दाँतों के चेक अप की व्यवस्था की ।

कैम्प का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ डॉ एम कि विरमाणी प्रेसिडेंट भाविप चंडीगढ़ प्रांत ने किया । इस अवसर पर प्रांत संरक्षक श्री तिलक राज वधवा , पूर्व प्रांत अध्यक्ष श्री पी के शर्मा, प्रांत संगठन सचिव श्री एस आर शर्मा, दक्षिण जिला कोऑर्डिनेटर श्री सुशील शर्मा , दक्षिण जिला महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती उमा सिंघल , संस्कार संयोजक श्री देवेंद्र कपूर, शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र मिस्री, कोषाध्यक्ष श्री शक्ति कुमार, श्रीमती राधिका बंसल समेत बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे । एरिया काउन्सलर श्री रजिंदर शर्मा जी का सानिध्य भी प्राप्त हुआ और सभ से बढ़ कर, परम श्रद्धेय स्वामी भक्ति विचार विष्णु जी प्रधानाचार्य अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़िय मठ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ ।

कैम्प में 110 इलाका निवासिओं ने मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाया और इस परिकल्प की भरपूर सराहना की । इस अवसर के कुछ फोटोग्राफ संलग्न हैं ।