लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर — एच.एस. लक्की रहे मुख्य अतिथि….

स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा सेक्टर-37 स्थित रोटरी ब्लड बैंक एंड सोसाइटी भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक लुबाना के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसे राजीव गांधी की स्मृति को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोਹिंदर सिंह लक्की तथा चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नंदिता हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया तथा राजीव गांधी के विचारों और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक लुबाना ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और युवा कांग्रेस सदैव समाज के हर वर्ग की आवाज़ उठाने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाकर युवा कांग्रेस ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी युवा कांग्रेस समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने राजीव गांधी के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश में जो सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति दिखाई देती है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। कंप्यूटर और टेलीकॉम सेक्टर को बढ़ावा देकर उन्होंने भारत को आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ाया।

लक्की ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने युवाओं की शक्ति को पहचाना और 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर देश के करोड़ों युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी का अवसर प्रदान किया। पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करना, शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देना तथा भारत को आधुनिक सोच के साथ आगे ले जाना उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियां रही हैं।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, प्रगति और बलिदान का प्रतीक था तथा कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देशहित और जनसेवा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

इससे पूर्व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

रक्तदान शिविर में युवा कांग्रेस के नेता सचिन गालब, संदीप गुर्जर, रॉबी बढ़ेरी।, सुखदेव सिंह, रवि राणा, धीरज गुप्ता हरसिमरन, साहिल चावर, रोहन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress