लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ज्ञान और चरित्र के संगम से होगा सशक्त भारत का निर्माण : राजपाल गुलाब चंद कटारिया…

चंडीगढ़ ( )भारत विकास परिषद, चंडीगढ़ द्वारा टैगोर थिएटर, सेक्टर 18, चंडीगढ़ में आयोजित साक्षरता 2026 के दौरान लगभग 450 जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को शैक्षिक सहायता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम मे चंडीगढ़ के 70 स्कूलों के लाभार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और जूते दिए गए।

माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक, मुख् के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने लाभार्थियों को सहायता वितरित की। अपने संबोधन में राज्यपाल शैक्षिक नींव को मजबूत करने और मूल्यों को विकसित करने में भारत विकास परिषद के प्रयासों की सराहा ,विधार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए बताया की आप देश के आने वाले भविष्य हो

शिक्षा के जरिए देश की पूरी दिशा बदली जा सकती इसी लिए शिक्षा समय पर लेनी चाहिए बीता हुआ पल और अवसर जीवन में दोबारा कभी नहीं लौटते इसीलिए वर्तमान का सदुपयोग और समय की कद्र ही सफलता की असली कुंजी है। ज्ञान एक ऐसी पूंजी है जो बांटने से हमेशा बढ़ती है।

गुरु व्यक्ति के जीवन मे ज्ञान, संस्कार, और सही दिशा प्रदान करता है इसके साथ सरकारी स्कूलों को और अधिक सशक्त बनाने, छात्रों की सहभागिता बढ़ाने और व्यवस्था को सुदृढ़ करके शिक्षा में और अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान पर भी अपना उद्वोधन किया

इससे पूर्व परिषद के नैश्नल चेयरमैन (सेवा) अजय दत्ता ने मुख्य अतिथि राज्यपाल और अतिथियों का स्वागत करते हुये परिषद् की गतिविधियों से अवगत करवायाा।

स्वागत भाषण में भारत विकास परिषद चंडीगढ़ प्रांत के अध्यक्ष श्री एम. के. विरमानी और मंच के बाहर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया

इससे पहले, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठनात्मक सचिव श्री सुरेश जैन ने छात्रों को ज्ञान निर्माण के लिए प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने पिछली परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त छात्रों को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

साक्षरता के निदेशक अशोक कुमार गोयल ने बताया कि यह परियोजना 1987 में जरूरतमंद और मेघ की सहायता के लिए शुरू की गई थी ताकि आर्थिक तंगी के कारण छात्रों को अपनी पढ़ाई बीच में न छ इस सत्र से, माननीय राज्यपाल द्वारा हमारे साक्षरता 2025 समारोह में भाग लेने के बाद लिए गए नि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सरकारी विद्यालयों के छात्रों को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई तदनुसार, भारत विकास परिषद ने लाभार्थी छात्रों को दी जाने वाली सहायता में संशोधन किया और को प्रतियोगिता/सहायता पुस्तकें और प्रति वर्ष 5,000 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। कक्षा 11 विद्यार्थियों को आर्थिक मानदंडों को पूरा करने और व्यक्तित्व विकास कक्षाओं में भाग लेने के परियोजना में शामिल किया जाएगा।

भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव अनिल कौशल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।एवम गणमान्य व्यक्तियो और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम मे परिषद के महासचिव मंजित सिंह, सुमन गुप्ता, मीना राणा, गीता टंडन, पी के शर्मा , राकेश सहगल, सोमनाथ, टी आर बधवा ,क lनवनीत गौर्ड सहित समस्त परिषद सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम उपरांत सभी को रिफ्रेशमेंट दिया गया