लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की जनरल हाउस मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न”….

चंडीगढ़:–चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की जनरल हाउस मीटिंग लायंस क्लब, सेक्टर 18 चंडीगढ़ में अत्यंत भव्य एवं सफलता से सम्पन्न हुई। जिसमें लगभग 200 सदस्यों एवं अतिथियों ने भाग लिया।

क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफर्स, जिन्होंने अपने पेशेवर जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की, ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्हें मंच पर व्यक्तिगत रूप से सम्मानित भी किया गया। इनमें सबसे प्रमुख रूप से सुरेश शर्मा (इंडियानो स्टूडियो), जिन्हें आर्किटेक्चरल फोटोग्राफी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शामिल रहे।

एसोसिएशन के महासचिव सुनील भट्ट ने चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरोज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व तथा कोषाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य सुभाष भाटिया के सहयोग से, मात्र 9 महीनों की अल्प अवधि में गवर्निंग बॉडी द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।इन सभी कार्यों में गवर्निंग बॉडी के प्रत्येक सदस्य ने पूरे समर्पण, निष्ठा और मेहनत के साथ एसोसिएशन के हित में 100% से भी अधिक योगदान दिया।

एसोसिएशन के कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं:-सी पी ए की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लगभग पूर्ण रूप से अपडेट करना— जो पिछले लगभग दो दशकों से लंबित एक अत्यंत कठिन कार्य था।एसोसिएशन के बैंक खाते की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना तथा सीधे सी पी ए खाते में भुगतान हेतु स्कैनर सुविधा उपलब्ध करवाना। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा हमारे सदस्यों के लिए स्थानीय शाखाओं में ज़ीरो बैलेंस खाते खोलने की सुविधा प्रदान करना। एसोसिएशन की सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि करना। पिछले वर्ष पंजाब बाढ़ राहत हेतु सहयोग प्रदान करना। साहिबज़ादों के शहीदी सप्ताह के दौरान लंगर सेवा आयोजित करना। आने वाले महीनों में राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी आयोजित करने की योजना बनाना।

सबसे गर्व और सम्मान की बात यह रही कि सी पी ए की बढ़ती लोकप्रियता और सक्रिय कार्यों को देखते हुए अध्यक्ष सरोज सिंह चौहान को पंजाब की एक फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) का पद प्रदान किया गया। यह उपलब्धि पूरे पंजाब की जिला स्तरीय एसोसिएशनों में सी पी ए की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।