लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चुनाव खत्म, मोदी सरकार का खेल शुरू — पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से जनता पर महंगाई की मार : एच.एस. लक्की….

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने आज केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के चुनाव समाप्त हुए, वैसे ही जनता को महंगाई का बड़ा झटका दे दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से ही आशंका जता रही थी कि चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करेगी और अब वही हो रहा है।

एच.एस. लकी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर तथा सीएनजी की कीमतों में करीब ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे करके जनता को भ्रमित किया, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी इजाफा किया जा चुका है और आने वाले दिनों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ने की पूरी संभावना है। इससे आम आदमी, मध्यम वर्ग, छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों और उद्योग जगत पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

लक्की ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बयानों से यह साफ संकेत मिल गया था कि आने वाले समय में जनता को महंगाई का बड़ा “डोज” मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री लोगों को सोना न खरीदने, तेल का कम इस्तेमाल करने और विदेश यात्रा से बचने जैसी बातें कहते हैं, तो इससे यह अंदेशा पैदा होता है कि सरकार आर्थिक हालात को लेकर गंभीर संकट महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश में पहले ही बेरोजगारी चरम पर है, छोटे व्यापारी और उद्योगपति आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और आम जनता की आय लगातार घट रही है। ऐसे समय में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हर क्षेत्र को प्रभावित करेगी, क्योंकि परिवहन महंगा होने से खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की हर चीज के दाम बढ़ जाएंगे।

एच.एस. लक्की ने कहा कि देश की जनता इस समय भय और असमंजस के माहौल में जी रही है। जिस प्रकार केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक संकेत दिए जा रहे हैं, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में आम लोगों को और अधिक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब देखने वाली बात यह होगी कि रुपया, डॉलर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में से पहले कौन “शतक” लगाता है।

अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी और महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी और जल्दी पार्टी की ओर से इस पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress