लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गांव दरिया, चंडीगढ़ में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र

गांव दरिया, चंडीगढ़ के निवासी आज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गांव में लगातार चोरी, आपराधिक गतिविधियां और असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आपराधिक गतिविधियों वाले लोग आए दिन चाकू से लड़ते रहते हैं और अब इस लड़ाई में चाकू मार कर कत्ल भी कर दिया गया है।आम लोगों में डर और भय का माहौल बना हुआ है। बार-बार चोरी की घटनाएं होने के बावजूद अपराधियों और चोरों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। कई मामलों में चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जाती, जिससे अपराधियों के हौसले और बढ़ रहे हैं।

इन क्रिमिनलों और चोरों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि गांव दरिया के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि गांव दरिया में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। चोरी और अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

चोरी की शिकायतों को तुरंत दर्ज किया जाए।

गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हमें आशा है कि प्रशासन एवं पुलिस विभाग इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देगा और उचित कार्रवाई करेगा।

धन्यवाद।

भवदीय,

गांव दरिया, चंडीगढ़ के निवासी