लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

जीएमसीएच 32 में अंतरराष्ट्रीय नर्स सप्ताह-2026 का समापन समारोह आयोजित…..

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), चंडीगढ़ के नर्सिंग विभाग द्वारा 12 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय नर्स सप्ताह-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष का विषय “सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” रखा गया, जो आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 6 मई को निदेशक प्राचार्य प्रो. रवनीत कौर बेदी द्वारा की गई थी।

पूरे सप्ताह के दौरान ओपीडी क्षेत्र में हेल्प डेस्क लगाए गए, जिनके माध्यम से लगभग 700 मरीजों और उनके परिजनों की सहायता की गई। इसके अलावा “अंगदान जागरूकता कार्यक्रम”, “कम्पैशन फटीग” विषय पर सीएनई कार्यक्रम, बेस्ट वार्ड प्रतियोगिता तथा कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि निदेशक प्राचार्य प्रो. रवनीत कौर बेदी तथा विशिष्ट अतिथि मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. विशाल गुगलानी उपस्थित रहे। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट अमनवीर कौर ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार नर्सें वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और सशक्त नर्सें ही बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण करती हैं।

कार्यक्रम में “मेल सर्जिकल वार्ड” को बेस्ट वार्ड घोषित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।