लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चुनाव परिणाम से पहले सालासर धाम में माथा टेकने पहुँचे राकेश जगोटा और समाजसेवी करण वासुदेव….

हरियाणा के  पंचकूला  में नगर निगम चुनावों को लेकर माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। 10 मई 2026 को वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके बाद अब सभी की निगाहें 13 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं। इसी बीच वार्ड नंबर 12 से पार्षद प्रत्याशी राकेश जगोत्ता अपने भतीजे एवं समाजसेवी करण वासुदेव के साथ राजस्थान स्थित प्रसिद्ध सालासर धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्री बजरंग बली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार चुनाव परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले दोनों सालासर धाम पहुँचे, जहाँ मंदिर के पुजारी शंकर जी से विशेष आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, जनता के विश्वास और चुनाव में विजय की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला।

समाजसेवी करण वासुदेव ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और प्रेम के साथ अपना समर्थन दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड नंबर 12 की जनता विकास कार्यों और ईमानदार सोच का साथ देगी।

वहीं पार्षद प्रत्याशी राकेश जगोत्ता ने कहा कि सालासर धाम में बजरंग बली के चरणों में माथा टेककर उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर स्नेह और सहयोग मिला, जिससे उनकी जीत का भरोसा और मजबूत हुआ है।

पूजा-अर्चना के बाद दोनों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए प्रार्थना भी की। अब पूरे पंचकूला में चुनाव परिणामों को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। वार्ड नंबर 12 का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो चुका है।

13 मई को आने वाले परिणाम यह तय करेंगे कि जनता किस प्रत्याशी पर अपना विश्वास जताती है। वहीं चुनाव परिणाम से पहले सालासर धाम पहुँचकर आशीर्वाद लेना क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।