लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

केरल में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर चंडीगढ़ में मनाया जश्न, भाजपा की विभाजनकारी राजनीति पर किया कड़ा प्रहार….

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में केरल में कांग्रेस पार्टी की शानदार विजय के उपलक्ष्य में भव्य जश्न मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मिठाइयां और लड्डू बांटे गए तथा ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य कर जीत का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि केरल की इस महत्वपूर्ण जीत के साथ कांग्रेस पार्टी अब देश के चौथे प्रदेश में अपनी सरकार बनाने में सफल हुई है और इसके लिए वहां के कार्यकर्ता और नेता खासतौर पर राहुल और प्रियंका गांधी जिनका सीधा संबंध केरल से रहा है भी बधाई के पात्र हैं ।उन्होंने कहा कि यदि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव परिणामों का समग्र विश्लेषण किया जाए तो स्पष्ट रूप से सामने आता है कि कांग्रेस पार्टी ने पांच में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है।

लक्की ने कहा कि केरल में जहां कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने में सफल रही, वहीं भारतीय जनता पार्टी को मात्र तीन सीटों पर सिमटना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु में भी कांग्रेस पार्टी अपने सहयोगी दल डीएमके के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि भाजपा अपने गठबंधन के साथ तीसरे स्थान पर रही और उसे केवल एक सीट ही प्राप्त हुई, जबकि कांग्रेस को पांच सीटें हासिल हुईं।

पुडुचेरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा से अधिक वोट प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि ये सभी आंकड़े चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और यह साबित करते हैं कि कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।

पश्चिम बंगाल और असम के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए लक्की ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इन राज्यों में ध्रुवीकरण की राजनीति कर एक विशेष समुदाय के वोटों को अपने पक्ष में किया, जो देश की लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष संरचना के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति का खामियाजा भाजपा को भविष्य में भुगतना पड़ेगा।

लक्की ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि यदि ममता बनर्जी अपनी जिद छोड़कर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करतीं, तो विपक्षी वोट प्रतिशत भाजपा से अधिक होता और वहां भी भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सकता था।

असम के संदर्भ में उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी को लगभग 65 लाख वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा को लगभग 81 लाख वोट मिले। उन्होंने कहा कि यह अंतर यह दर्शाता है कि कांग्रेस ने वहां भी सशक्त प्रदर्शन किया है, लेकिन विपक्ष के बिखराव का सीधा लाभ भाजपा को मिला। इसके अलावा SIR के माध्यम से भी बड़ी संख्या में विपक्ष की वोटों को काटा गया जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिला।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों से कांग्रेस और समूचे विपक्ष को एक बड़ी सीख लेने की आवश्यकता है कि जहां-जहां विपक्ष एकजुट नहीं होता, वहां भाजपा को फायदा मिलता है।

अपने संबोधन के अंत में एच.एस. लक्की ने चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी दिसंबर में नगर निगम चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर संगठित रणनीति के तहत कार्य करें, ताकि 2024 के लोकसभा चुनावों की तरह ही कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनाव 2026 में भी शानदार जीत हासिल कर सके और अपना मेयर तथा अधिकतम पार्षद निर्वाचित कर सके।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुटता और उत्साह के साथ पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर मौजूद रहे।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress