शिक्षा विभाग की क्लास फोर इम्प्लाइज यूनियन (रजि. 638) के प्रधान पद 16 मई को होगा चुनाव…..
चंडीगढ़:–क्लास फोर इम्प्लाइज यूनियन, एजुकेशन डिपार्टमेंट (रजि. 638), यू.टी. चंडीगढ़ के चेयरमैन गया प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित एक अहम बैठक में यूनियन के प्रधान के लिए वोटिंग के जरिए चुनाव करवाए जाने का फ़ैसला लिया गया। यह चुनाव 16 मई शनिवार को होंगे।
गया प्रसाद ने बताया कि यूनियन में प्रधान पद के चुनाव को पुनः संविधान की धारा 13(2) के तहत पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज दिनांक 5 मई को पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी की अध्यक्षता में वरिष्ठ कार्यकारी सदस्यों की मीटिंग में निर्णय हुआ कि यह चुनाव दिनांक 16 मई 2026 को निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत वोटिंग से संपन्न करवाया जाएगा। प्रधान पद के लिए नामांकन 11 मई तक दिए जाएंगे व 13 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं । 16 मई को प्रधान पद के चुनाव वोटिंग से सम्पन्न होंगे ।
उन्होंने आगे बताया कि यूनियन की ओर से श्रम आयुक्त कार्यालय से निवेदन किया गया है कि उक्त चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने हेतु किसी जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न तरीके से संपन्न हो सके।
इसकी सूचना स्कूल निदेशक व डिप्टी कमिश्नर कम लेबर कमिश्नर को भी दी गई ।
यूनियन ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
जारीकर्ता:
गया प्रसाद
(चेयरमैन एवं चुनाव समिति अध्यक्ष)
क्लास फोर इम्प्लाइज यूनियन
एजुकेशन डिपार्टमेंट (रजि. 638)
यू.टी. चंडीगढ़
मो:988-831-5976


