लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

44 यूनिट रक्तदान के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती….

सेक्टर 9डी, चंडीगढ़ : भारत रत्न, संविधान के शिल्पकार डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जन्म-जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक संगठन महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ), चंडीगढ़ इकाई एवं मिनी मार्केट एसोसिएशन, सेक्टर 9डी, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, विचार गोष्ठी एवं सामूहिक लंगर का सफल आयोजन सेक्टर 9डी स्थित मिनी मार्केट, पोस्ट ऑफिस के समीप संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरदार केशर सिंह, देवेश मोदगिल, पार्षद महेशिंदर सिंह सिद्धू, रणवीर सिंह पवार एवं राम कुमार सेन द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि सरदार केशर सिंह द्वारा रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर 44 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने न केवल रक्तदान किया, बल्कि विचार गोष्ठी में भाग लेकर बाबासाहेब के विचारों पर अपने प्रेरणादायक वक्तव्य भी प्रस्तुत किए तथा अंत में सामूहिक लंगर का प्रसाद ग्रहण किया |

इस अवसर पर भारतीय जानता पार्टी के पदाधिकारीगण सोनू सरपंच, आदित्य राजभर, राकेश शर्मा, चाँदनी शर्मा, बबलू चौधरी, भूपिंदर शर्मा, वरिंदर सिंह, अजय, ऋषि, निखिल, पुनीत, शंकर, महताब खत्री, राजू प्यारे एवं विनोद उपस्थित रहे।

मिनी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव सुरेश कुमार उर्फ पप्पू, महासचिव सतेन्द्र कुमार जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष राम लवट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वहीं, एमडब्ल्यूओ चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राम बहादुर शर्मा, उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अनुज कुमार, संगठन मंत्री विवेक कुमार, मीडिया प्रभारी राजन शर्मा तथा संगठन सदस्य प्रदीप कुमार, राकेश, राज किशोर, दीपक एवं बंटी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, मानव सेवा एवं समानता के मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए बाबासाहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का सार्थक संदेश दिया।

(राज कुमार 9915283080)