लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी, चंडीगढ़ में पूज्य मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज का भव्य आगमन….

आज प्रातः श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी, चंडीगढ़ में पूज्य मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज (शिष्य आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज) का भव्य एवं आध्यात्मिक आगमन हुआ। मुनि श्री का स्वागत गाजे-बाजे तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। वे प्रातः 8:25 बजे मंदिर परिसर में पधारे।

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी सहित मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। पारंपरिक विधि से उनके पावन चरणों का अभिषेक (चरण वंदना) किया गया एवं आरती अर्पित की गई। इस अवसर पर श्री पार्श्नाथ दिगम्बर जैन मंदिर पंचकूला के अध्यक्ष श्री किशोरी लाल जैन, श्वेताम्बर जैन मंदिर सेक्टर 28 चंडीगढ़ से मंत्री श्री प्रदीप जैन , SS जैन सभा सेक्टर 18 चंडीगढ़ से अध्यक्ष श्री विजय जैन एवं समस्त दिगम्बर जैन सोसाइटी कार्यकारिणी उपस्थित थी। अम्बाला से भी 55 श्रद्धालु सभा में उपस्थित हुए। मंच संचालन एडवोकेट आदर्श जैन जी ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अल्पाहार का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्री धर्म बहादुर जैन ने सभी का धन्यवाद किया।

माननीय राज्यपाल महोदय ने अपने संबोधन में जीवन में प्रेम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेम ही समाज में सौहार्द और एकता का आधार है। पूज्य मुनि श्री ने भी अपने प्रवचन में भगवान महावीर के सिद्धांतों का अनुसरण करने का संदेश दिया और सभी को प्रेम, अहिंसा एवं सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बारे में श्री धर्मबहादुर जैन अध्यक्ष श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी ने बताया की महाराज जी चंडीगढ़ के बाद वह पंजाब की और प्रस्थान करेंगे।