लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ कांग्रेस की वार्ड नम्बर 25 में बूथ कमेटी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित….

चंडीगढ़:–वार्ड नंबर 25 सेक्टर 37-38 में बी एल ए एवं बूथ कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई प्रदेश महासचिव वार्ड कोऑर्डिनेटर बीएम खन्ना की अगुवाई में सेक्टर 38 में आयोजित की गई l

इस बैठक में चंडीगढ़ माननीय सांसद मनीष तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष एच एस लकी और प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी तलवार प्रदेश महासचिव जेड पी खान, महासचिव अच्छे लाल ,प्रदेश सचिव रमेश आहूजा विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को दिशा- निर्देश व संबोधित किया ।

बीएम खन्ना ने अपने सम्बोधन में BLA एवं बूथ कमेटी मेंबरो को भरोसा दिलाया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक रणनीति तैयार की जाएगी और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया ।

को-कोऑर्डिनेटर मनीष लांबा और प्रवीण शर्मा, ब्लॉक प्रेसिडेंट देवराज, सतीश सेठ, जसबीर सिंह, विक्टर सिद्धू, मंजूर खान, विजय ग्रोवर,जी एस साथी, खिलन,कृष्ण यादव, राहुल रहेजा, निखिल, मधु गुप्ता , त्रिपान, डेमी ग्रोवर, रामानंद, बलदेव राज, वीणा,अनूप शौकी, राज रानी, गीता, पॉल, निप्पी कालिया और सुखी व अन्य सैकड़ो वार्डवासियों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।