लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अनूठे आयोजन में चिकित्सा उत्कृष्टता का संगम बेहतरीन ज्वेलरी और हाई फैशन के साथ…

पंचकूला, 7 अप्रैल 2026: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ट्राइसिटी के प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड जिया डायमंड्स ने एक अनूठे फैशन शो का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य मेडिकल रिसर्चर्स द्वारा समाज के प्रति दिए गए योगदान को सम्मान देना था। इस आयोजन के तहत पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ के मेडिकल रिसर्चर्स को फैशन मॉडल के रूप में मंच प्रदान किया गया, जहां उन्होंने उत्कृष्ट ज्वेलरी कलेक्शन का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जिया डायमंड्स के को फाउंडर एच.सी. गोयल ने कहा कि यह फैशन शो केवल ज्वेलरी प्रदर्शित करने का मंच नहीं है, बल्कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान देने का एक प्रयास है।

उन्होंने आगे कहा कि पीजीआईएमईआर के रिसर्चर्स को रैंप वॉक के लिए लाकर हम सुंदरता की पारंपरिक परिभाषाओं को चुनौती देना चाहते थे। ये महिलाएं शक्ति, बुद्धिमत्ता और दृढ़ता का प्रतीक हैं और हर क्षेत्र में सम्मान की पात्र हैं, जिसमें फैशन भी शामिल है।”

यह फैशन शो अपने अनूठे कॉन्सेप्ट—साइंस और स्टाइल के संगम—के कारण विशेष रहा, जिसमें पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की चार मेडिकल रिसर्चर्स और एक प्रोफेशनल मॉडल ने भाग लिया। रैंप पर चलने वालों में पीजीआईएमईआर के नेत्र रोग विभाग से तनीषा डिमरी और पूनम कुशन, तथा त्वचा रोग विभाग से इशनीत कौर और मेघा गर्ग शामिल थीं। सभी प्रतिभागी पीजीआई में मेडिकल रिसर्चर के रूप में कार्यरत हैं।

जिया डायमंड्स की सह-संस्थापक प्रीति गोयल ने बताया, “प्रदर्शित कलेक्शन में डिजाइनर डायमंड पोल्की ज्वेलरी, डिजाइनर गोल्ड ज्वेलरी और डिजाइनर डायमंड ज्वेलरी शामिल थीं। सभी आभूषण प्राकृतिक और प्रमाणित पत्थरों से तैयार किए गए थे।”

ज्वेलरी के बदलते रुझानों पर उन्होंने कहा, “हाल ही में हमने शादी के सीजन में बढ़ती मांग को देखते हुए भारी ज्वेलरी रेंज पेश की है। आज के ग्राहक फिर से भव्यता और परंपरा को दर्शाने वाले स्टेटमेंट पीसेज़ को पसंद कर रहे हैं।”

इस कार्यक्रम में मेडिकल रिसर्चर्स की भागीदारी ने आयोजन को विशेष महत्व दिया, जो उनके पेशेवर दायित्वों और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति के संतुलन को दर्शाता है। कार्यक्रम में एक खास आकर्षण 10 वर्षीय बच्ची रही, जो ‘जिया डायमंड्स’ ब्रांड नाम की प्रेरणा है और उसने शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया।

फैशन शो को तीन चरणों—ब्राइडल, डिजाइनर ईवनिंग वियर और कैजुअल स्टाइलिंग—में प्रस्तुत किया गया, जिसमें यह दिखाया गया कि फाइन ज्वेलरी आधुनिक महिला के जीवन के हर पहलू के साथ कैसे सहज रूप से मेल खाती है। इस अवसर पर ट्राइसिटी के कई गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ नौकरशाह, राजनीतिक हस्तियां और सेवानिवृत्त रक्षा कर्मी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

इस शो को सफल बनाने में मेकअप आर्टिस्ट अंजलि शुक्ला, स्टाइलिस्ट सागर पाल और डिजाइनर प्रशिक पुष्पलता सुखनंदन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।