लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पवित्र अवसर ईस्टर के उपलक्ष्य में क्राइस्ट चर्च CNI, सेक्टर 18, चंडीगढ़ में एक विशेष संदेश रेव. राजन शारदा, प्रेस्बिटर इंचार्ज द्वारा दिया गया…..

अपने संदेश में रेव. राजन शारदा ने ईस्टर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान (Resurrection) की जीवित आशा और आत्मिक नवजीवन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईस्टर हमें यह विश्वास दिलाता है कि कठिनाइयों और निराशा के बीच भी परमेश्वर की शक्ति हमें नया जीवन और नई दिशा प्रदान करती है।

उन्होंने आगे कहा कि ईस्टर हमें अपने आत्मिक जीवन को मजबूत करने, विश्वास में दृढ़ रहने और प्रभु के साथ गहरे संबंध बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे प्रभु यीशु के उपदेशों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन में प्रेम, क्षमा, सेवा और करुणा को अपनाएं तथा समाज में शांति, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा दें।

इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया और प्रभु के पुनरुत्थान की खुशी मनाई।

इस संबंध में श्री स्टीफन प्रकाश मसीह, सचिव, क्राइस्ट चर्च CNI, सेक्टर 18, चंडीगढ़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि ईस्टर केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति, आशा और नवजीवन का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस पर्व के संदेश को अपने जीवन में उतारें और समाज में प्रेम, शांति एवं एकता को सुदृढ़ करें। उन्होंने चर्च द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त किया।

श्रीमती डेज़ी के. बी. शान, कोषाध्यक्ष ने भी इस अवसर पर सभी के लिए शांति, एकता और समृद्धि की कामना की।

जारीकर्ता

स्टीफन प्रकाश मसीह

सचिव

क्राइस्ट चर्च CNI

सेक्टर 18, चंडीगढ़