लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ तमिल संगम ने जरूरतमंद बच्चों में बांटे साइकिल्स, स्टेशनरी आइटम्स, शूज और बुक्स….

चंडीगढ़, 29 मार्च 2026:- चंडीगढ़ तमिल संगम (Tamil Manram Regd.), ने 29 मार्च 2026 को भारती भवन सेक्टर 30 B, चंडीगढ़ में अपने 11वें वार्षिक “विद्या दानं” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। चंडीगढ़ तमिल संगम के जनरल सेक्रेटरी एस पी राजशेखरन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ट्राईसिटी के विभिन्न स्कूलों के 650 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशबरी आइटम्स, बुक्स, शूज एंड बाईसाइकिल्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर जे एम बालामुरुगन- आई ए एस मुख्य अतिथि थे।

जनरल सेक्रेटरी एस पी राजशेखरन ने बताया कि चंडीगढ़ तमिल संगम एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो पिछले 56 वर्षों से सामाजिक सेवा तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। चंडीगढ़ तमिल संगम विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा क्षेत्रीय सीमाओं से परे सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज चंडीगढ़ तमिल संगम द्वारा 650 जरूरतमंद बच्चों को “विद्या दानं” समारोह के तहत लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को 25 साइकल्स, 300 स्कूल बैग्स, 650 नोट बुक्स, 650 बुक्स तथा 650 स्टेशनरी आइटम्स और 200 शूज( जूते) वितरित किए गए। जिससे उन्हें आत्मविश्वास एवं प्रेरणा के साथ अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्य अतिथि जे एम बालामुरुगन ने कहा कि

चंडीगढ़ तमिल संगम समाज के लिए एक नेक कार्य कर रहा है। उन्होंने “विद्या दानं” पहल के माध्यम से वंचित बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों की शिक्षा का समर्थन करके राष्ट्र निर्माण के प्रति आपके समर्पण को देखकर बहुत खुशी होती है।

आपके सहयोग एवं समय के लिए धन्यवाद।

सादर,

S.P. Rajasekaran

General Secretary

Chandigarh Tamil Sangam