लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में सेक्टर 46 स्थित सनातन धर्म मंदिर में तीन दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन…..

श्री रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर सभा की ओर से श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46, चंडीगढ़ में तीन दिवसीय श्री राम कथा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीराम की महिमा का श्रवण कर रहे हैं।

कथा वाचन आचार्य राहुल गोदियाल द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।

आचार्य राहुल गोदियाल ने बताया कि दंडक वन में भगवान श्रीराम की भगवान शिव और माता पार्वती से भेंट का प्रसंग अत्यंत रोचक और शिक्षाप्रद है। इस प्रसंग में माता पार्वती ने माता सीता का रूप धारण कर भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने का प्रयास किया। भगवान श्रीराम ने उन्हें तुरंत पहचान लिया, जिससे माता पार्वती को अपनी भूल का एहसास हुआ।

कथा में आगे सती माता के देह त्याग, उसके बाद माता पार्वती के पुनर्जन्म, उनकी कठोर तपस्या और अंततः भगवान शिव की प्राप्ति के प्रसंग का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

कार्यक्रम के अंत में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने भगवान श्रीराम के भजनों पर श्रद्धा के साथ भाग लिया। मंदिर सभा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें