लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मोहाली जिला अध्यक्ष ज्योतिष आचार्य प्रो. बख्शीश सिंह बावा का बड़ा हमला — पंजाब सरकार हर मोर्चे पर विफल….

मोहाली/प्रेस विज्ञप्ति: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मोहाली जिला अध्यक्ष ज्योतिष आचार्य प्रो. सरदार बख्शीश सिंह बावा ने पंजाब सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, नशे की समस्या, किसान संकट, बिजली कटौती और खराब बुनियादी ढांचे से परेशान है, जबकि सरकार जमीनी कार्यों की बजाय दावों तक सीमित नजर आ रही है।

प्रो. बावा ने कहा कि राज्य में अपराध, गैंगवार और दिन-दहाड़े चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। विशेषकर जीरकपुर क्षेत्र में रिहायशी सोसाइटियों में चोरी तथा महिलाओं से चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों ने आमजन में भय का माहौल पैदा किया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सख्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में दिखाई नहीं दे रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, सरकारी भर्तियों में देरी हो रही है और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

एनसीपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को फसलों का समय पर भुगतान और उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। कर्ज राहत और फसल बीमा जैसे मुद्दों पर स्पष्ट नीति का अभाव है। वहीं व्यापारी वर्ग महंगाई, टैक्स के दबाव और घटती बिक्री से जूझ रहा है।

बिजली कटौती को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बार-बार बिजली कट लगने से आम जनता, किसान और उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। परीक्षा काल और गर्मी के मौसम में बिजली बाधित होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली की घोषणा तभी सार्थक है जब नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो।

प्रो. बावा ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति और बढ़ते कर्ज पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन तेज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं।