लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

स्वर्गीय धर्मेंद्र जी की याद में श्रद्धांजली के तौर पर एक संगीत संध्या का आयोजन

सुर-सरगम कला मंच चंडीगढ़ द्वारा जाने माने महान अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र जी की याद में श्रद्धांजली के तौर पर एक संगीत संध्या का आयोजन गौरमैंट आर्ट गैलरी सैक्टर 10 चंडीगढ़ में किया गया। इस कार्यक्रम में धर्मेन्द्र जी की याद में सबसे पहले २ मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद धरम जी पर फिल्माये गये गीतों से उन्हें याद किया गया। काबिले जिक्र है कि इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र जी के संबंध में क्विज भी रखी गई थी, सदाबहार गीतों के बीच-बीच में धरम जी से सम्बंधित क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा द्वारा सवाल जवाब भी किए गए और हर सही उत्तर पर इनाम भी दिए गए। धर्मेंद्र जी पर कई लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए लेकिन यहां कुछ अलग और अनूठा भी दिखाया गया। गीतों के इलावा इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण धरम जी की फिल्में से दिखाए गए चुनिंदा सीन रहे, जिसमें उनकी अदाकारी के बेहतरीन सीन पेश किए गए। सनद रहे की सुर सरगम कला मंच “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उसे हुनरमंद बनाओ और आगे बढ़ाओ” के नारे को सार्थक करते हुए कार्यक्रम में पांच बेटियों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डेरा बस्सी के मशहूर समाज सेवी श्री गुरदर्शन सिंह सैनी मैजूद रहें, इनके साथ भाजपा के मोहाली क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल एवं यादगार एक रफ़ी सैसाईटी के अध्यक्ष बी. डी. शर्मा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। मशहूर लेखक और एक्टर डॉ मंजीत बल ने गाना गाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।कार्यक्रम में पहली बार शामिल हुई शबनम आयुर्वेद से डॉक्टर शबनम और उनके पति डॉक्टर साबिर ने यहां आने पर आभार व्यक्त किया।

डॉक्टर शबनम ने तो गीतकारों को सुनकर उनकी शान में एक शेर भी अर्ज किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ भारत भूषण शर्मा एवं क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा द्वारा बड़े ही सधे हुए मनोरंजक ढंग से किया। उपस्थित सभी दर्शकों और गीतकारों ने कार्यक्रम के आयोजको का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि वह भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहे यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजक बल्कि ज्ञानवर्धक भी होते हैं सभी उपस्थित दर्शकों को उपहार भी दिया गया।