लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एनुअल सेरेमनी व प्री-वैलेंटाइन पार्टी में ग्लैमर, सम्मान और प्यार का जश्न…

स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप द्वारा 8 फरवरी को ए आर प्लाजा, मनीमाजरा में एनुअल सेरेमनी एवं प्री-वैलेंटाइन पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर ट्राइसिटी की 50 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए डांस, गेम्स और स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा मार्च माह में आयोजित होने वाले नॉर्थ इंडिया फैशन शो का पोस्टर लॉन्च किया गया। आयोजन में चंडीगढ़ की कई जानी-मानी सामाजिक, मीडिया एवं प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिनमें समाजसेवी जगजीत कहलों, आशा कहलों, नीलिमा अरोड़ा, सन्ना, समाजसेवी अंजना, गोविंद परवाना, न्यूट्रिशन एक्सपर्ट किरणजीत कौर झंडू तथा रामेश गिलहोत्रा, एडिटर – हरियाणा न्यूज फ्लैश प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नीलिमा अरोड़ा को प्रेसिडेंट, ऋतु सिंह को वाइस प्रेसिडेंट तथा आशा कहलों को एडवाइजर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही ग्रुप ने वर्ष 2026 के लिए पांच नए ब्रांड एंबेसेडर भी घोषित किए, जो पूरे वर्ष ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे। नए ब्रांड एंबेसेडर के रूप में सरोज बाला, कविता बंसल, सोनू ठाकुर, पुष्कर कुमरा और आन्या दलाल को चुना गया, जिन्हें ट्रॉफी, क्राउन और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस रंगारंग आयोजन में ‘वैलेंटाइन क्वीन’ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में ऋतु मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मनिंदर कौर द्वितीय और दीपिका मलिक तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता की जूरी में मधु बाला, नीरज ठाकुर और महक बावा शामिल रहीं।

स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप की फाउंडर प्रीति अरोड़ा ने बताया कि यह आयोजन प्यार, सम्मान और सकारात्मक सोच को समर्पित है, जिसे पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सुनीता एंजेल, सिंगर गैरी और तन्मय पुष्कर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कुल मिलाकर, स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप का यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण, नए नेतृत्व और सामाजिक सौहार्द का एक भव्य मंच बनकर उभरा।