लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मेयर चुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप, जनता के विश्वास की ऐतिहासिक जीत….

चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तीनों प्रमुख पदों पर विजय हासिल की है। मेयर पद पर सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जसमनप्रीत सिंह तथा डिप्टी मेयर पद पर सुमन शर्मा की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चंडीगढ़ की जनता ने भाजपा के विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मॉडल पर एक बार फिर अपना अटूट भरोसा जताया है।

इस ऐतिहासिक विजय के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, जो इस पूरे मेयर चुनाव के प्रभारी रहे, ने प्रदेश कार्यालय सेक्टर 33 कमलम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि चंडीगढ़ के उज्ज्वल भविष्य, विकास और जनहित के लिए जनता की स्पष्ट मुहर है।

विनोद तावड़े ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की पिछली मेयर हरप्रीत कौर बबला ने अपने कार्यकाल के दौरान पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य किए। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ चंडीगढ़ के विकास कार्यों को नई गति देंगे।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि चंडीगढ़ के योजनाबद्ध, समन्वित और तेज़ विकास के लिए एक C7 कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, भारतीय जनता पार्टी के तीन अन्य पार्षद शामिल होंगे तथा यह कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्य करेगी। कमेटी का उद्देश्य चंडीगढ़ के विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करना और शहर के हित में प्राप्त होने वाले सभी सकारात्मक सुझावों को धरातल पर उतारना होगा।

इस ऐतिहासिक जीत के अवसर पर प्रदेश कार्यालय सेक्टर 33 कमलम में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाज़ी के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की। पूरे पार्टी कार्यालय में उत्साह, जोश और विजय का माहौल देखने को मिला।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है। भाजपा की पूरी टीम एकजुट होकर चंडीगढ़ को स्वच्छ, सुरक्षित, स्मार्ट और विकासशील शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।