लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वरिष्ठ नागरिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया….

दिनांक 29 जनवरी 2026 को स्थानीय IMA भवन, सेक्टर 35 में चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाब चंद कटारिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे | कार्यक्रम में चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट ब्रिगेडियर केशव चंद्रा एवं लार्ज मशनरी के सबसे बड़े निर्यातक वर्ग में दो बार प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित हरि ओम वर्मा बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित थे | अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, IPS,डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पोलिस, चंडीगढ़; अनुराधा एस. चगती, सेक्रेटरी, सोशल वेलफेयर; निशांत कुमार यादव, IAS,डिप्टी कमिश्नर चंडीगढ़; कंवरदीप कौर,IPS, सीनियर सुपरिटेंडेट ऑफ़ पोलिस,चंडीगढ़ एवं बड़ी संख्या में शहर के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे | कार्यक्रम के प्रारम्भ में चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. बी. सी. गुप्ता, (रिटायर्ड आईएएस) ने सभी उपस्थितों का स्वागत किया | उनके बाद चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एस. सी. अग्रवाल ने वर्ष 2025 की एसोसिएशन की रिपोर्ट सबके सम्मुख रखी | इसके बाद राज्यपाल महामहिम कटारिया जी ने चंडीगढ़ प्रदेश के उन विशेष व्यक्तियों को सम्मानित किया जिन्होंने मेडिकल, साहित्यिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है | इनमें मेडिकल क्षेत्र से मीना बत्ता, रिचा गुप्ता, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. नितिन अग्रवाल एवं डॉ. जसप्रीत सिंह रंधावा को सम्मानित किया गया | साहित्यकारों में जंग बहादुर गोयल, प्रेम विज, सतविंदर कौर एवं उषा गर्ग शामिल थी | समाज सेवा की श्रेणी में शकुन्तला शर्मा, पूनम मालिक, लवलीन कौर, कर्नल कुलबीर सिंह, भूपिंदर कुमार, बृज सपरा, ओम कटारिया, वरिंदर शर्मा, शाम लाल सिंगला एवं गीता गोयल तथा विनय गोयल को सम्मानित किया गया | इसके बाद महामहिम द्वारा सुपर सीनियर सिटीजन अर्थात महिलाओं में 85 वर्ष से अधिक और पुरुषों में 90 वर्ष से अधिक सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया | इनमें 34 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल थे |

सम्मान समारोह का संचालन राजेश आत्रेय ने किया | सम्मान समारोह के बाद वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जिसका संचालन दीपक रिखी ने किया |

मुख्य अथिति के रूप में अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल ने सभी उपस्थितों को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी वरिष्ठ नागरिक ज्ञान एवं अनुभव का खज़ाना होते हैं तथा उन्हें अपने जीवन काल में इस खजाने को नई पीढी को बाँटते रहना चाहिए तथा नई पीढी को भी उस ज्ञान को लेने के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए |

सम्मान कार्यक्रम का समापन चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृज सपरा द्वारा सभी उपस्थितों को धन्यवाद के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक समारोह हुआ जिसमें लगभग 30 पुरुष एवं महिला वरिष्ठ नागरिकों ने फ़िल्मी गीतों पर नृत्य किया तथा रैंप पर catवाक भी की।