लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

कांप्रेंस ने इन्दिरा गांधी को उनकी 108वीं जयन्ती पर उनका स्मरण किया…

चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। स्थानीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भारत के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि इन्दिरा सरकार ने 1974 में पोखरण में एक सफल ऐटमी विस्फोट करके पहली बार भारत को एक परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया। इससे पश्चिमी ताकतें अत्यधिक नाराज़ हो गईं और उन्होंने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाकर उनकी सरकार को अस्थिर करने की लगातार कोशिशें की ।

कांग्रेस नेताओं ने एकसुर मे आगे कहा कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे उनके क्रांतिकारी कदम को कोई नहीं भूल सकता, जिससे आम आदमी भी बैंकों में जमा धनराशि से कर्ज़ लेकर अपने काम धंधे कर पाया।

इन्दिरा सरकार ने ही हरित क्रांति लाकर भारत को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। इसके अलावा, पाकिस्तान को दो देशों में विभाजित करना, राजघरानों के भारी भरकम प्रिवी पर्स को समाप्त करना और गुटनिरपेक्ष दुनिया को मजबूत करने के लिए उनका अटूट समर्थन उनकी बहुत सारी उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल हैं। इन सब उपलब्धियों ने उन्हें अपने समय की सबसे सम्मानित विश्व नेता बना दिया था।

राजीव शर्मा, महासचिव और मुख्य प्रवक्ता, चण्डीगढ कांग्रेस