लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन कार्निवल का भव्य आयोजन…

श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27–B, चंडीगढ़ में आज समाजिक एकता और धार्मिक भावना से ओतप्रोत जैन कार्निवल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री एन.के. जैन (सेवानिवृत्त आईएएस) के करकमलों द्वारा किया गया।

यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चला।आयोजन में कुल 32 आकर्षक स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें समाज की महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्निवल में 450 से अधिक लोगों ने भाग लिया। सभी ने श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी के इस कदम की सराहना की तथा ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

फूड स्टॉल्स — स्मिता जैन, अनामिका जैन, अमिता जैन, वीनीता जैन, संध्या जैन, सीमा जैन, रूपिंदर कौर, मनप्रीत रातिया और पूजा जैन द्वारा लगाए गए।

इन सभी गृहिणियों ने गोलगप्पे, कचौरी, दही भल्ले, पनीर रोल, मंचूरियन, केक, पेस्ट्री सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए।

सभी खाद्य सामग्री जैन परंपरा के अनुरूप बिना प्याज, आलू आदि के बनाई गई थी।

वस्त्र स्टॉल्स — ऋतु भंडारी, पूजा बोंथरा, पूजा जैन और मंजू शुक्ला द्वारा लगाए गए, जिनमें अहमदाबाद से आई साड़ियाँ, कुर्तियाँ, बेडशीट्स और हस्तनिर्मित ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी की गई।

गेम्स स्टॉल्स — ऊर्वशी, पूजा जैन और दृष्टि जैन द्वारा संचालित किए गए, जिन्होंने बच्चों और युवाओं का खूब मनोरंजन किया।

इस अवसर पर श्री धर्मबहादुर जैन, अध्यक्ष – श्री दिगंबर जैन सोसाइटी, ने बताया कि यह कार्निवल सोसाइटी द्वारा आयोजित दूसरा आयोजन है, पहला कार्निवल गत वर्ष अक्टूबर में हुआ था।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जैन आहार प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को एकजुट करना तथा बच्चों को जीवन के विविध अनुभवों से जोड़ना है।

सोसाइटी की ओर से उपस्थित प्रमुख सदस्यों में एडवोकेट आदर्श जैन, नीरज जैन, विजय जैन, शरद जैन, डॉ. आशीष जैन, एडवोकेट आलोक जैन एवं अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे।

अंत में धर्मबहादुर जैन जी ने लोगों का उत्साह देखते हुए घोषणा की कि अब यह कार्निवल वर्ष में दो बार आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक समाजजन इससे लाभान्वित हो सकें।