लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एक बेहद शानदार ज्योतिष सम्मेलन चंडीगढ़ रॉयल सिटी पटियाला हाईवे पर आयोजित किया गया….

2 नवंबर 2025 का दिन यादगार दिन था क्योंकि ऑक्लट साइंस फाउंडेशन तथा चंडीगढ़ रॉयल स्टेट ग्रुप की तरफ़ दीपक आहूजा के सहयोग से एक बेहद शानदार ज्योतिष सम्मेलन चंडीगढ़ रॉयल सिटी पटियाला हाईवे पर आयोजित किया गया। गौरतलब है कि इसमें देश के भिन्न-भिन्न स्थान से 50 से भी अधिक ज्योतिषाचार्य शामिल हुए, जिन्होंने लोगों की ग्रह नक्षत्र के संबंध में होने वाली समस्या का समाधान बिल्कुल मुफ्त किया। सम्मेलन में शिरकत करने वाले नाम में से प्रमुख नरेंद्र वासुदेवा, उषा वसुंधरा,मशहूर हस्त रेखा विशेषज्ञ आचर्य नवदीप मदान, सुनीता साहनी, दीपक शर्मा,इंदरप्रीत सिंह, लुधियाना से ,संजीव बक्शी,गुलशन भाटिया , अर्चना कपूर, पटियाला से दीप्ती व चाहत मोंगा इत्यादि। सम्मेलन के सफल आयोजन पर दीपक आहूजा कहा कि यह सब लोगों का सहयोग से ही संभव हो पाया है और उनका यह कहना है कि इस तरह की ज्योतिष सम्मेलन लोगों में ज्योतिष के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। नरेंद्र वासुदेवा तथा रॉयल स्टेट ग्रुप की तरफ से सभी ज्योतिषविदों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की आयोजक उषा वसुंधरा पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष पढ़ा रही और ग्रह संबंधी समस्या से पीड़ित व्यक्ति को लाल किताब ज्योतिष द्वारा समाधान देते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं व ज्योतिषाचार्या सुनीता साहनी ज्योतिष सम्बन्धी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करती है वहीं मशहूर ज्योतिषाचार्य नवदीप मदान ने कहा कि जब लोग उनके पास अपनी समस्या लेकर आते हैं और समाधान लेकर जाते हैं, तो उन्हें ज्योतिष विद्या की सार्थकता पर गर्व होता है। काबिले जिक्र है की नवदीप मदान खुद आचार्य है और लोगों को ज्योतिष के बारे में शिक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लोगों की सेवा से जुड़े इस तरह के कार्यक्रम में वह हिस्सा लेते रहेंगे।