लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पैरागॉन स्कूल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर…

Featured Video Play Icon

मोहाली, 24 जुलाई 2025: पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 71, मोहाली द्वारा स्कूल के निदेशक रहे और अब स्वर्गीय एस. इक़बाल एस. शेरगिल की पुण्य स्मृति में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां यह बताना उचित होगा कि इकबाल एस. शेरगिल को नियति के क्रूर हाथों ने बहुत कम उम्र में छीन लिया था।

शिविर एक भावपूर्ण अवसर था और स्कूल के स्टाफ के सदस्यों, पूर्व छात्रों तथा अन्य शुभचिंतकों ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।रक्तदाताओं ने इस सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाई और शिविर में रक्त की कुल 102 युनिटस एकत्रित हुईं। शिविर का आयोजन स्व. शेरगिल के जन्म दिवस -जुलाई 24, को स्मरण करने हेतु किया गया था ।

यह शिविर स्कूल परिसर में सोहाना अस्पताल के सहयोग के साथ आयोजित किया गया। सोहाना अस्पताल श्री गुरु हरकृष्ण साहिब आई हॉस्पिटल ट्रस्ट के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित बहु-विशेषता चिकित्सालय है। रक्त संग्रहण का कार्य डॉ. गुरमीत सिंह (एमबीबीएस, एमडी), विभागाध्यक्ष – ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, के नेतृत्व में 12 सदस्यीय पैरामेडिकल टीम द्वारा सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के मेंटर और पैरागॉन एजुकेशनल सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य जतिंदर सिंह शेरगिल ने कहा कि यह आयोजन स्वर्गीय शेरगिल को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है, जो उनके जीवन मूल्यों — करुणा, सेवा और नि:स्वार्थता — को समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि स्व. इक़बाल एस. शेरगिल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणा स्रोत थे, बल्कि मानवीय मूल्यों के प्रतीक भी थे। उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि यह रक्तदान शिविर अब प्रतिवर्ष स्व. शेरगिल के जन्म दिवस के उपलक्ष में पर आयोजित किया जाएगा, ताकि उनकी ‘समाज की बेहतरी के लिए काम करने की भावना’ जीवित रह सके और समाज में सकारात्मकता का संचार होता रहे।

अंत में स्कूल प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं, प्रतिभागियों और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। हर एक रक्तदाता का स्कूल के एन.सी.सी कैडेट्स द्वारा स्वागत किया गया और उनकी एक सेल्फी बूथ पर तस्वीर भी ली गई यह रक्तदाताओं को सम्मान देने का एक अनूठा तरीका था । शिविर के दौरान रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल जसमीत कौर ने सभी रक्तदाताओं और शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वालों का आभार जताया।