लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

कंबोज समुदाय के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट…

चंडीगढ़। सेक्टर 44 स्थित शहीद उधम सिंह मेमोरियल भवन सोसाइटी के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों — जो कि कंबोज समुदाय से संबंध रखते हैं — ने भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्वाचित चेयरपर्सन बागा बाई, सीनियर वाइस चेयरमैन मनमोहन कंबोज, वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह कंबोज, जनरल सेक्रेटरी राम सिंह, सेक्रेटरी जय गोपाल, फाइनेंस सेक्रेटरी नीरज डॉट एस, असिस्टेंट फाइनेंस सेक्रेटरी रविंद्र सिंह, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी बलविंदर सिंह जम्मू, प्रेस सेक्रेटरी तरुण गांधी और अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलमीत सिंह सोढ़ी भी उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित हैं और कंबोज समुदाय की ओर से यह सोसाइटी सदैव भारतीय जनता पार्टी के साथ सहयोग करती रहेगी।

जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के उनके संकल्प की सराहना की और पार्टी के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।