लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एनजीओ “शिक्षा सबके लिए” ने बच्चों में बांटी फर्स्ट एड किट्स…..

चंडीगढ़:–गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। एनजीओ “शिक्षा सबके लिए” ने सेक्टर 17 में आर बी आई के साथ बने अंडर पास में बच्चों में फर्स्टएड किट्स वितरित की। लगभग 80 जरूरतमंद को यह किट्स बांटी गई। किट बॉक्स में क्रोसिन टेबलेट, थर्मामीटर, पट्टी, टिशू पेपर, डेटॉल और क्रेप बैंडेज थी। एन जी ओ के सायरा चहल, हिताक्षी, उदयवीर और लावण्या ने यह फर्स्टएड किट्स बांटी।

उदयवीर सिंह ने बताया कि वो अभी सभी युवा है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हम सब ने मिलकर कुछ करने की सोची। कई पहलुओं पर चर्चा करने के बाद यह तय किया गया कि शिक्षा सबके लिए अहम है और शिक्षा सब का अधिकार है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों आर्थिक मजबूरी के चलते इससे वंचित रह जाते हैं। इसी को देखते हुए सेक्टर 17 में गरीब बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा किट दान की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वो इन जरूरतमंद बच्चो में किताबें दान कर चुके हैं। वो ऐसे बच्चों के लिए ट्यूटर का भी बंदोबस्त कर रहे हैं, ताकि इन्हें इनके घर के नजदीक ही शिक्षा प्रदान किया जा सके।