लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने मोहाली विधायक कुलवंत सिंह से की मुलाकात…

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की पंजाब और चंडीगढ़ इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने आज मोहाली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मोहाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलवंत सिंह से उनके स्थानीय कार्यालय में मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्टेट वाइस चेयरमैन बलजिंदर सिंह ने किया। उनके साथ स्टेट चेयरपर्सन सतीश शर्मा, स्टेट मीत प्रधान किरपाल सिंह कटारिया, चीफ डायरेक्टर चंडीगढ़ यू.टी. संजीव सोनी और अजय चौधरी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने बताया कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विधायकों और सरकारी अधिकारियों से निरंतर मुलाकात कर रही है, ताकि समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए विचार-विमर्श किया जा सके।

बलजिंदर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम प्रशंसा के योग्य है और फाउंडेशन इस संघर्ष में सरकार का पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक कुलवंत सिंह ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जनता को न केवल अपने अधिकारों, बल्कि कर्तव्यों की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए।