लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

कमलेश बनारसी दास, पूर्व महापौर चंडीगढ़ एवं सदस्य, AICC, ने शाहपुर कॉलोनीवासियों के साथ चंडीगढ़ के यशस्वी व प्रगतिशील सांसद श्री मनीष तिवारी जी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की…

दिनांक 5 जुलाई 2025 को कमलेश बनारसी दास, पूर्व महापौर चंडीगढ़ एवं सदस्य, AICC, ने शाहपुर कॉलोनीवासियों के साथ चंडीगढ़ के यशस्वी व प्रगतिशील सांसद श्री मनीष तिवारी जी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।

शाहपुर कॉलोनीवासियों में यह आशंका थी कि ‘स्लम फ्री चंडीगढ़’ अभियान के तहत उनकी कॉलोनी भी तोड़ी जा सकती है। इस चिंता को लेकर वे मनीष तिवारी जी से मिले। मनीष तिवारी जी ने कॉलोनीवासियों की बात को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ के उपायुक्त (DC) से मुलाकात की सलाह दी।

DC साहब से कॉलोनीवासियों की मुलाकात कराई गई, जहाँ कॉलोनी का पूरा मामला रखा गया। बताया गया कि कॉलोनी का बायोमेट्रिक सर्वे हो चुका है, जिसमें 136 लोगों के डॉक्यूमेंट्स पूर्ण और वैध पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ मकानों की गिनती व नंबरिंग में असमानता, तथा सरकारी रिकॉर्ड में घरों के फोटो और नंबर को लेकर गड़बड़ियाँ सामने आई थीं, जिन पर आपत्ति जताई गई थी।

DC साहब ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुनः सर्वे करवाया, जिसमें कुल 332 झुग्गियों की पहचान हुई। इनमें से 136 लोग पात्र (eligible) पाए गए हैं और शेष में से अधिकतर आपत्तियों को निराकरण कर लिया गया है। अब इन पात्र लोगों को जल्द ही मकान आवंटित किए जाने की संभावना है।

यह प्रक्रिया माननीय सांसद मनीष तिवारी जी के हस्तक्षेप और मार्गदर्शन से ही संभव हो पाई। कॉलोनीवासियों ने आज कमलेश बनारसी दास जी के नेतृत्व में श्री मनीष तिवारी जी से भेंट कर उनका हार्दिक धन्यवाद किया।राम राज वर्मा ओर राजेश गिरी एवं कॉलोनीवासियों को यह आश्वासन भी दिया गया है कि जब तक उन्हें वैकल्पिक मकान नहीं मिलते, तब तक उन्हें वहाँ से हटाया नहीं जाएगा।