लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वार्ड नंबर 24 में पौधारोपण अभियान की शुरुआत….

चंडीगढ़:–वार्ड नंबर 24 में शनिवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। सेक्टर 36 के फ्रैगरेंस गार्डन में आयोजित इस पौधारोपण अभियान के तहत चण्डीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने पौधा रोपित कर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर होम सेक्रेटरी मनदीप बराड़, निगम आयुक्त अमित कुमार, स्पेशल कमिश्नर प्रदीप कुमार और चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी सहित एम ओ एच इंदर दीप कौर और स्कूल प्रिंसिपल कुलदीप कौर भी उपस्थित थे। वही इस दौरान वार्ड की आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारी, प्रशासन व निगम अधिकारियों सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

अभियान की शुरूआत के तहत आज कुल मिलाकर 1200 पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत वार्ड के अधीन आते सेक्टर 53 और 54 के गवर्नमेंट स्कूल्स में भी पौधारोपण किया गया। जिसमें नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने पौधारोपण कर बच्चों को हमारी इंसानी जिंदगी में पेड़ पौधों की अहमियत से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौसम में बदलाव आया है। उसका मुख्य कारण प्रकृति से खिलवाड़ है। हम लोग पेड़ पौधो की जगह पर कंक्रीट की बस्तियों को बसाने में लगे हुए हैं। पेड़ पौधों की सम्भाल न कर इन्हें खत्म करने पर तुले हुए हैं। ऐसा ही रहा तो हम ताजी हवा में सांस लेने को तरस जाएंगे।

इस मौके बच्चों ने प्रण लिया कि वह स्कूल में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और ना ही वह घर से खाना प्लास्टिक में लेकर आएंगे ना ही प्लास्टिक पानी की बोतल में पानी का उपयोग करेंगे। अलबत्ता वो अब प्रकृति की सम्भाल करेंगे और पेड़ पौधे लगाएंगे और उनकी अच्छे से देखभाल भी करेंगे।