लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विशुद्ध सनातन धर्म की पद्धति से सत्यपाल जैन का 74वां जन्म दिवस मनाया….

चण्डीगढ़ : शहर के सबसे वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन का 74वां जन्मदिवस सनातन धर्म की पद्धति के अनुसार शुद्ध गाय के देसी घी के पांच दीपक प्रज्वलित कर एवं वैदिक मंत्र उच्चारण करके बहुत ही सादगी और उल्लास के साथ मनाया गया। उनके समर्थकों द्वारा भगवान से उनकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में प्रसन्नता की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतिंदर सिंह, नरेंदर पांडे, सतपाल गुप्ता, मनीष पांडे, संजीव लखनपाल व जेपी गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता सतिंदर सिंह ने सत्यपाल जैन द्वारा सनातन पद्धति से वर्षगाँठ मनाने के कदम की प्रशंसा की है।

पूरा दिन सत्यपाल जैन के निवास पर मेले जैसा माहौल दिखा तथा समर्थकों व शुभ चिंतकों का ताँता लगा रहा।

पूर्व महापौर देवेश मोदगिल ने बताया कि सत्यपाल जैन को उनके निवास स्थल पर आकर बधाई देने वालों में पंजाब के राज्यपाल व चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह सिद्धू, स्थानीय भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, पंजाब यूनिवर्सिटी की वीसी रेणु विग, चंडीगढ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा व समाजसेवी पूनम कोठारी आदि भी शामिल रहे।