लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 31 डी ने लगाई ठंडे मीठे जल की छबील….

चंडीगढ़:–निर्जला एकादशी के शुभ अवसर के उपलक्ष्य में मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 31 डी की ओर से राहगीरों को तपती गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से मार्किट के सामने ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। इसके साथ ही काले चने के लँगर के प्रसाद भी बांटा गया। छबील वितरण में मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी रमेश खंडेलवाल, बाबू राम अग्रवाल, मोहिंदर पाहुजा, संदीप गुप्ता और आबिद सलमानी सहित पूरी मार्किट के सभी दुकानदारों ने सेवा निभाई।

मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रमेश खंडेलवाल ने बताया कि सेक्टर 31 डी मार्किट द्वारा यह सेवा कार्य हर वर्ष निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जाता है। यह छबील न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ी हुई है, बल्कि इसमें जनसेवा की भावना भी अंतर्निहित है। उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी के दिन जल पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का यह एक छोटा सा प्रयास है।