लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर लगाई ठंडे मीठे जल की….

चंडीगढ़ ( ):- सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु दशमेश सिंह सभा ड्डू माजरा द्वारा ठंडे मीठे जल की छबील और काले चने व हलवा प्रसाद का लँगर लगाया गया। भारी संख्या में राहगीरों ने छबील पी अपनी प्यास बुझाई और काले चने व हलवा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु दशमेश सिंह सभा ड्डू माजरा कॉलोनी मकान नंबर 426 के प्रधान हरजिंदर सिंह प्रिंस, रमेश सिंह, स्वरूप सिंह, गुरदीप सिंह, इंदरजीत, अंग्रेज सिंह, हरमीत सिंह,अजीत गिल, जसवीर सिंह, रोबिन सिंह और चरणजीत सिंह ने छबील और लँगर सेवा में योगदान दिया।

वहीं इस अक्सर पर प्रधान हरजिंदर सिंह प्रिंस ने चंडीगढ़ प्रशासक, डिप्टी कमिश्नर और चंडीगढ़ के सांसद से अपील की कि ड्डू माजरा में गुरुद्वारा साहिब को स्थापित करने के लिए जगह अलाट की जाए क्योंकि कॉलोनीवासियों की यह मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है।

इस सिख समुदाय की भावनाएं जुड़ी हुई है, उन्हें समागम के लिए अन्य एरिया में जाना पड़ता है और साथ ही उसके निर्माण के लिए फण्ड मुहैया करवाने का भी प्रयास किया जाए ।