लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विरासते पंजाब कार्यक्रम में पंजाबी आर्ट ग्रुप अकादमी ने भांगड़ा-गिद्दा कप जीता….

जीरकपुर : एनके प्रोडक्शंस एवं राइट ट्रैक फाउंडेशन द्वारा एनआरए डायरेक्शंस और केबीडी बिल्डर के सहयोग से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विरासते पंजाब का प्लेटिनम रिजॉर्ट, ज़ीरकपुर में भव्य स्तर पर आयोजन किया गया जिसमें गिद्दा-भांगड़ा कप प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। आयोजक नेहा खन्ना ने बताया कि पंजाबी आर्ट ग्रुप अकादमी ने भांगड़ा-गिद्दा कप जीता जबकि सोलो में राइट ट्रैक कल्चर अकादमी ने ट्रॉफी जीती।

मॉडलिंग में मान्या सिंघल और सिद्धिक मनचंदा विजेता रहे। कार्यक्रम में जूरी मेंबर सोनिया ताज, गुरुबल कौर, लखविंदर मीत और बनी शर्मा थे जबकि नैंसी घुमन और सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं नैंसी घुम्मण विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।रिधिमा मनचंदा ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नेहा खन्ना ने पंजाबी विरसे और पहरावे को लेकर बच्चों को जागरूक किया।

इस शो में मोहित सहोता, एनके प्रोडक्शन की ब्रांड एंबेसेडर प्रियंका यादव रही व पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार मनी बोपाराए, टाइगर हर्मिक सिंह,सतवंत कौर, शुभ मालिक, रमनदीप ,मोहित चौधरी, कामायनी शर्मा, राखी हुंदल, मिस संदीप, मनसा वर्मा, दविंदर कौर संधू, सिमरन चहल, पैरी ग्रोवर, सोनू प्रधान, फतेह, निमरत प्रताप सिंह, रमित कुमार व राज जुनेजा आदि सेलिब्रेटी गेस्ट थे। मंच संचालन जूनियर जसपाल भट्टी गुरमीत चावला ने किया जबकि आरएमजेएम ट्राइसिटी की टीम की नेशनल वाइस प्रेजिडेंट अदिति भारद्वाज व सोनिया मनचंदा तथा ट्राइसिटी की वाइस प्रेजिडेंट रवीना आदमपुरिया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।