लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी दिवस को समर्पित विशेष कथा-कीर्तन समागम….

गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी सेक्टर 20 सी चंडीगढ़ में आज विशेष कथा कीर्तन समागम आयोजित किए जिनमे श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन हाजिरी भरी

सुबह के समागमों मे, भाई मनदीप सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब, भाई सुखबीर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब, भाई गुरतेग सिँह जी चंडीगढ़ वाले, स्त्री सत्संग जत्था गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी सेक्टर 20 सी चंडीगढ़ वाले तथा गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह जी ने रसमयी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी के ग्रंथी भाई पवनदीप सिंह जी द्वारा गुरु साहिब के जीवन, शहादत तथा सिख इतिहास सम्बन्धित कथा विचार किए गए

शाम के दीवान में भाई शौकीन सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब जी ने कीर्तन हाजिरी भरी

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरइन्दर बीर सिंह जी ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरु अर्जन देव जी की शहीदी को समर्पित विशेष कीर्तन कथा समागम रखे गए हैं जिनमे गुरु साहिब की शहीदी और सिख इतिहास को याद किया जाता है और नयी पीढ़ी को खास कर इन समागमों में श्रद्धा और सत्कार से शामिल होना चाहिए। गुरु साहिब की शहादत लासानी है और मानवता के लिए की गई। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के उपकार के कारण आज हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।

इन समागमों में गुरु के अटूट लंगर भी वितरित किए गए और ठन्डे मीठे जल की छबील भी वरतायी गयी