लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा नानकसर साहब सेक्टर 28 में मीठे पानी की छबील का लंगर….

हर साल की तरह इस साल भी गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा नानकसर साहब सेक्टर 28 में मीठे पानी की छबील का लंगर लगाया गयाl काबिले गौर है कि पूरे शहर में सबसे अच्छी और सबसे लंबी छबील गुरद्वारा नानकसर साहब में ही लगाई जाती हैl सुबह से ही सेवादार सेवा में जुट जाते हैं, इस बार गुलाब जल, मैंगो फ्लेवर, मीठी लस्सी, जलजीरा और रूह अफजा के अलावा काले चने भी लंगर में बाँटे गएl गुरुद्वारा प्रमुख बाबा गुरदेव सिंह बलजीत सिंह, रागी अवनीत सिंह, गुरसेवक सिंह, जज ईश्वर दत्त शर्मा, बबी जलाल, जगसीर मेहराज,जसपाल मलिक, विधि चंद, जरनैल सिंह, जयवीर सिंह व गुरचरण सिंह गालब मौके पर उपस्थित रहेl

बाबा गुरदेव सिंह जी ने कहा कि सिख धर्म का मुख्य उद्देश्य मानवता का प्रचार और प्रसार करना है। सिख धर्म लोगों की सेवा करने के लिए ही बना है।