लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने ट्यूबवेल ऑपरेटर स्वर्गीय राजेश शर्मा के बेटे के निधन पर जताया शोक…

चंडीगढ़, 25 मई — नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी सेक्टर 38 निवासी ट्यूबवेल ऑपरेटर स्वर्गीय राजेश शर्मा के घर पहुंचे और उनके बेटे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

बंटी ने कहा कि नगर निगम का हर कर्मचारी एक परिवार का हिस्सा है और जब परिवार का कोई सदस्य दुःख झेलता है, तो वह दुख सभी को होता है। उन्होंने कहा कि राजेश शर्मा नगर निगम के एक समर्पित और ईमानदार कर्मचारी रहे हैं, जिन्होंने वर्षों तक निगम की सेवा की है। हम उनके योगदान के लिए सदैव आभारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राजेश शर्मा के बेटे के असामयिक निधन से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी बेहद दुख पहुंचा है। इस कठिन समय में हम उनके परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।

राजेश शर्मा के बड़े बेटे को दी जाएगी नौकरी

जसबीर सिंह बंटी ने आगे बताया कि वे स्वयं सभी पार्षदों को एकजुट कर नगर निगम की आगामी जनरल हाउस मीटिंग में एक प्रस्ताव लाएंगे, जिसके तहत राजेश शर्मा के बड़े बेटे को एक जून से नौकरी पर लगाया जाएगा।

आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी जल्द रिलीज हो — बंटी की अपील

बंटी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम के कई आउटसोर्स कर्मचारी पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण मानसिक तनाव झेल रहे हैं। उन्होंने निगम के मेयर से अपील की कि इन कर्मचारियों की पेंडिंग सैलरी जल्द से जल्द जारी की जाए, ताकि उनका जीवन यापन सुचारु रूप से चल सके और किसी अन्य कर्मचारी को राजेश शर्मा जैसी परिस्थितियों से न गुजरना पड़े।