लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

लंबित मांगों के संबंध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने की चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात…

चंडीगढ़ 10 मई 2025: पूर्व भाजपा, चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में ऑल कांट्रैटचुअल कर्मचारी संघ भारत, यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के एक मंडल ने अपनी समस्याएं पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया के समक्ष रखीं।

इस मौके पर अरुण सूद व प्रतिनिधिमंडल ने गांवों में स्थित प्राइवेट प्राइमरी व सैकैंडेरी स्कूलों को सुचारू रूप से चलने, कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा, बिजली विभाग में कार्यरत 17 लोअर डिविजन क्लर्क को कामन कैडर में मर्ज करने,ओला -उबर कैब ड्राइवर युनियन की समस्याएं, नामिनेटेड काउंसलर के चंडीगढ़ कापरेटिव बैंक के डायरेक्टर बनने पर बधाई इत्यादि मुद्दों पर चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से विस्तार से चर्चा की ।

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया ।।

चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात करने आए प्रतिनिधिमंडल में अरुण सूद के अलावा सतिंदर सिंह सिद्धू, बिपिन शेर सिंह, बलविंदर सिंह, निशांत,सुमित छाबड़ा इत्यादि शामिल रहे।

आल कॉन्ट्रेक्टचुअल कर्मचारी संघ भारत रजि੦ ,यू.टी ,चंडीगढ़ के चेयरमैन बिपिन शेर सिंह, ने चंडीगढ़ प्रशासन व म्युनिसिपल कार्पोरेशन में कार्यरत कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा की मांग के लिए हुई चर्चा पर चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया का आभार जताया ।

विभिन्न प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ प्रशासक से अपनी -अपनी समस्यायों के समाधान के लिए मुलाकात करवाने के लिए अरुण सूद जो हमेशा से जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं ,उनका भी आभार जताया।

जारी कर्ता

बिपिन शेर सिंह,

चेयरमैन

आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत, यूटी चंडीगढ़ ।

मो: 9855710555