लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

लक्की के नेतृत्व में 300 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सिविल डिफेंस वालंटियर बने…

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में लगभग 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में सिविल डिफेंस वॉलंटियर के रूप में अपना पंजीकरण कराया। इस अवसर पर उन्हें यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव तथा प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बुनियादी स्तर के कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन, प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा आग बुझाने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना पंजीकरण कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन समय की कमी के कारण वे आज ऐसा नहीं कर पाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने आश्वासन दिया कि ये सभी कांग्रेसी देश और समाज के कल्याण के लिए, प्रशासन की इच्छानुसार, जब भी आबश्कता होगी अपनी सेवाएं प्रशासन को समर्पित कर देंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने शहर के निवासियों से इस कठिन समय में चंडीगढ़ प्रशासन के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का आग्रह किया, जिसमें रात्रि में ब्लैक-आउट का पालन करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आज प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वालंटियर प्रशासन के आदेश पर शहर की जनता की सेवा के लिए कहीं भी तैनात होने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमारे सशस्त्र बलों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य का तन-मन से समर्थन करता है, को दोहराते हुए लक्की ने कहा कि सभी कांग्रेसी भारत के सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जो दुश्मन देश पाकिस्तान को ऐसा अविस्मरणीय सबक सिखाने वाले हैं कि वे भविष्य में कभी भी हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे।

राजीव शर्मा, मुख्य प्रवक्ता, चंडीगढ़ कांग्रेस।