लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

केंद्र सरकार और भाजपा चंडीगढ़ से सौतेला व्यवहार कर रही….

चंडीगढ़ में कलेक्टर रेट और प्रॉपर्टी टैक्स में बेतहाशा वृद्धि और केंद्र सरकार द्वारा संविधान पर लगातार हमलों के मद्देनजर पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए आज चंडीगढ़ कांग्रेस की प्रदेश और जिला स्तरीय कमेटियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस.लक्की ने की। इस अवसर पर सांसद मनीष तिवारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी ने विशेष तौर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

बैठक की शुरुआत दिवंगत पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देने से हुई। उनके लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा के अनुसार, बैठक में शहर में संपत्ति कर और कलेक्टर दरों में अभूतपूर्व वृद्धि करने वाली भाजपा और भाजपानीत प्रशासन के खिलाफ चल रहे शान्तिपूर्ण आन्दोलन को और तेज़ करने का संकल्प सर्वसम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात केन्द्र सरकार द्वारा संविधान पर लगातार हमलों को देखते हुए जल्द ही एक “संविधान बचाओ” बैठक आयोजित करने का फ़ैसला भी लिया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ में इन दिनों चल रही समस्याओं का मूल कारण यह है कि पिछले साल निगम को केवल 570 करोड़ रुपए आवंटित किए गए और इस वर्ष मात्र 675 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर निगम का सही हिस्सा कम से कम 1700 करोड़ रुपए से अधिक का बनता है।

चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा जनहित के मुद्दों को हर वक्त पूरी ताकत से उठाते रहने का संकल्प दोहराते हुए, एच.एस लक्की ने कहा कि स्थानीय भाजपा और उसके पार्षदों को चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा निवासियों पर अनुचित कर लगाने के लिए मजबूर किया जा रहा है,। उन्होने आरोप लगाया कि ऐसा केवल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में स्थानीय भाजपा ने बिजली विभाग के निजीकरण करने के प्रशासन के गलत और भ्रष्टाचार से प्रेरित एक चण्डीगढ़ विरोधी कदम का समर्थन किया था और अब इस पार्टी ने संपत्ति कर में वृद्धि को अन्दर खाते मौन समर्थन दिया है, जबकि बाहर से वह घड़ियाली आंसू बहा रही है। लक्की ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियां उजागर हो चुकी हैं और जनता के सामने उसके शहर विरोधी चेहरे का पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि चंडीगढ़ कांग्रेस शहरवासियों के सहयोग से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रख कर प्रशासन को संपत्ति कर में वृद्धि वापस लेने के लिए मजबूर कर देगी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी सहित कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

राजीव शर्मा, मुख्य प्रवक्ता, चंडीगढ़ कांग्रेस

9417745247