लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

खालसा कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में 250 से अधिक मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित…

मोहाली, 22 अप्रैल 2025: खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस 3ए, मोहाली में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह-2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कुल 250 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर सम्मान प्राप्त हुआ। जबकि कॉलेज की एनएसएस वालंटियर शाइना कौर को वाईएएमएस (युवा आपदा मित्र योजना) कोर्स के तहत आयोजित आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। उन्होंने ओडिशा में प्रशिक्षकों के 21 दिवसीय प्रशिक्षण में भी भाग लिया था।

इस अवसर पर डॉ. एस.के. गुप्ता, पूर्व खेल निदेशक, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और श्री कबीर भूमिया, ट्रिपल ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता श्री बलबीर सिंह के नाती अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इनके साथ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी और कॉलेज के समस्त लैक्चरार्स भी मौजूद रहे। जिनका स्वागत कॉलेज की प्रिंसिपल ने स्मृति चिन्ह देकर किया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई, जिसके बाद डॉ. हरीश कुमारी ने इंटर-यूनिवर्सिटी, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल छात्रों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। ये गतिविधियाँ छात्रों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और समय प्रबंधन जैसे गुणों को विकसित करती हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

डॉ. हरीश कुमारी ने अपने संबोधन का समापन सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।