लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ईस्टर के शुभ अवसर पर क्राइस्ट दा किंग चर्च मे प्रार्थना सभा आयोजित…

चंडीगढ़:–ईस्टर के शुभ अवसर पर क्राइस्ट दा किंग चर्च मे प्रार्थना सभा का अयोजन किया गया। सुबह 5 बजे सूर्योदय में कैंडल प्रोसेशन निकाला गया। ईसटर प्रभु यीशु मसीह के अपनी जान देने के बाद तीसरे दिन मुरदों मे जी उठने से सबंधित है। यह दिन हमें माफी, प्रेम और सदभावना का संदेश देते है। प्रभु यीशु मसीह ने मानवता के पापों के लिए अपना बलिदान दिया। ताकि कोई भी नाश ना हो। बल्कि बहुतायत का जीवन पाऐ। यह दिन हमें मौत के भय से मुक्त करते हैं। कयोंकि प्रभु यीशु मसीह मौत के ऊपर विजय हासिल कर तीसरे दिन मुरदों मे जी उठे थे।

इस शुभ अवसर पर आदरणीय लौरंस मलिक ने बताया कि ईस्टर मसीही समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण उतसव हैं। यह दिन हमें समरण दिलाते हैं कि हम प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं पर चलते हुए हर एक छोटे-बडे का आदर करें। एक दुसरे के साथ प्रेम रखें। देश मे शांति स्थापित करने के लिए मिलजुल कर प्रयास करें और औरों के लिए प्रार्थना करें।

इस अवसर पर पास्टर जेकब भट्टी ने लोगों को यीशु के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राजेश राजन, विजय, ऐल्फ़्रेड मल्ल, प्रमोद, दीपक, जॉन नसरानी इत्यादि हाज़िर रहे।