लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

द प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया निशुल्क आईचेक कैम्प….

द प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) एस ए एस नगर मोहाली की ओर से आज एक निशुल्क आईचेक कैम्प का आयोजन किया गया। इनसाईट चैरिटेबल आई हॉस्पिटल के सहयोग से गुरुद्वारा श्री कलगीधर श्री सिंह सभा फेज 4 में 200 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इनसाईट चैरिटेबल आई हॉस्पिटल की डॉक्टर मनीषा नागपाल के मार्गदर्शन में हॉस्पिटल की नेत्र विभाग की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें परामर्श दिया। इस दौरान फ्री ऐनक भी बांटी गई।

द प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एच एस कंवल, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट करण जौहर, अमरजीत सिंह ने कहा कि हम गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन, इनसाईट चैरिटेबल आई हॉस्पिटल की डॉक्टर टीम, हमारी समूची टीम के प्रति आभारी हैं, जिनके सहयोग से यह कैम्प संचालित करने सफलता प्राप्त की। हम यह भी मानते हैं कि सर्दियों में सही समय पर जांच की जानी चाहिए।

इस अवसर पर संजीव वशिष्ठ-प्रेसिडेंट बी जे पी डिस्ट्रिक्ट मोहाली, बलबीर सिंह सिद्धू- एक्स मिनिस्टर पंजाब सरकार, कुलजीत सिंह बेदी सीनियर डिप्टी मेयर- नगर निगम मोहाली, परमिंदर सिंह सोहाना- प्रेसिडेंट अकाली दल मोहाली, गुरमुख सिंह- पूर्व पार्षद नगर निगम मोहाली, इशप्रीत सिंह, राजा कंवरजोत सिंह मोहाली और कुलदीप कौर कंग-प्रेसिडेंट स्त्री अकाली दल मोहाली सहित अन्य गणमान्य शख्सियत ने भी आईं आईचेक कैम्प में शिरकत करते हुए नेत्र चेक करवाने आए लोगों से शिष्टाचार मुलाकात की और आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे जांच शिविर लगते रहने चाहिए। जिससे आम लोगों को इससे स्वास्थ्य लाभ लेने में सहायता मिलती है।