लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 45 ए निवासियों ने बढाए गए प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ खोला मोर्चा…

आज सेक्टर 45 ए के सभी निवासियों ने इकट्ठा होकर प्रशासन के द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि का पुरजोर विरोध किया है। सुपर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजीव बंसल ने बताया कि अगर नगर निगम के पास पैसे की कमी है तो नगर निगम को अपनी आमदनी को बढ़ाने के अन्य उपायों की ओर ध्यान देना चाहिए, सेंट्रल गवर्नमेंट से ज्यादा से ज्यादा फंड लेने की कोशिश करनी चाहिए, न की प्रॉपर्टी टैक्स में तीन गुना वृद्धि करके आम जनता को परेशान करे । सेक्टर 45 के ही निवासी सीएस भसीन ने बताया कि प्रशासन का यह निर्णय चंडीगढ़ वासियों पर एक नाजायज भार है।

एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट एम एल कालरा ने प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध करने के साथ ही इलाके में अनाधिकार पार्किंग और कब्ज को लेकर भी चिंता जाहिर की ।

एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अरविंद बदोनी जी ने बताया कि हमें अपनी प्रॉब्लम्स को प्रशासन द्वारा बनाए गए अलग अलग विभागों में ईमेल, ट्विटर द्वारा सूचित करना चाहिए। एसोसिएशन के अन्य सदस्य एसी बांसल, कुल भूषण बिंदल, जॉनी , ऐडवोकेट सुखविंदर , गोबिंद गर्ग , एनसी डोगरा , मुरली गायपुरिया , एम आर सैनी , जेसी मित्तल, विनोद शर्मा, रूप सिंह , राणा माधो सिंह , बलजीत , बीएस पूरी , रेखा सिंगला , अंजली भट्ट और मोनिका बंसल और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया।

एसोसिएशन की ओर से यह निर्णय लिया गया कि सेक्टर 45 ए के किसी भी निवासी प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाएगा । यह अपने निर्णय भी लिया गया कि अगर अगर प्रशासन व नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि को वापिस नहीं लिया तो , प्रशासन व नगर निगम का घेराव किया जाएगा व धरना दिया जाएगा