लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मनीमाजरा में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन – तीन गुना प्रॉपर्टी टैक्स और बढ़े कलेक्टर रेट्स के खिलाफ गरज़ा जनाक्रोश…

भाजपा और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बिजली विभाग के निजीकरण के बाद जनता पर बढ़ाए गए बिजली दरों, पानी के बढ़े रेट्स,हाउस टैक्स, कूड़ा शुल्क, कलेक्टर रेट्स और विशेषकर तीन गुना किए गए प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन चण्डीगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की विशेष रूप से शामिल हुए।

इस प्रदर्शन का आयोजन पार्षद दर्शना रानी, मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, प्रदेश सचिव के.आर. महाजन, और कांग्रेस नेता व राजनीतिक सचिव नरेंद्र सिंह नन्दी ने संयुक्त रूप से किया। चण्डीगढ़ के सभी कांग्रेस पार्षद भी इस विरोध में शामिल हुए और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर जमकर नारेबाजी की। पूरे मनीमाजरा क्षेत्र में नारों की गूंज सुनाई दी जब कार्यकर्ता आवाज़ बुलंद करते हुए सड़कों पर उतरे। “तीन गुना टैक्स नहीं चलेगा,” “भाजपा आई, टैक्स लाई,” “कलेक्टर रेट वापस लो,”

“जनता का खून चूसना बंद करो,” “प्रॉपर्टी टैक्स की लूट बंद करो,” “मध्यम वर्ग को उजाड़ना बंद करो”।

इन नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रशासन की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश खुलकर प्रकट किया।

लोकसभा सांसद मनीष तिवारी पहले ही इन जनविरोधी मुद्दों को संसद में पुरजोर तरीके से उठा चुके हैं और लगातार चण्डीगढ़ की जनता की आवाज़ बन रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा:

“भाजपा प्रशासन जनता को लूटने पर आमादा है। पहले कलेक्टर रेट्स बढ़ाकर घर खरीदना नामुमकिन बना दिया, अब तीन गुना प्रॉपर्टी टैक्स थोपकर मध्यम वर्ग और गरीब तबके को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस इस जनविरोधी तंत्र के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। अगर सरकार ने ये फैसले वापस नहीं लिए, तो चण्डीगढ़ की हर सड़क जनआंदोलन का गवाह बनेगी।”

अध्यक्ष लक्की ने आगे कहा, “अगर भाजपा प्रशासन इस गलतफहमी में है कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों और जनता की नाराजगी से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है। लोकसभा चुनाव में जनता ने उन्हें नकारा था और अगर यही बेरुखी जारी रही, तो आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा को और भी करारी हार झेलनी पड़ेगी। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।”

जिला अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो ने कहा:

“भाजपा ने चण्डीगढ़ की जनता को धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी और अब टैक्सों की मार – ये सरकार जनता का जीना मुहाल कर रही है। कांग्रेस इन नीतियों के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी। हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि अगर लूट की ये नीति बंद नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर हर वार्ड में आंदोलन करेगी।”

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा ने कहा –

“भाजपा और चंडीगढ़ प्रशासन ने जनता को लूटने का सिंडिकेट बना लिया है। पहले कलेक्टर रेट्स बढ़ाए, अब तीन गुना प्रॉपर्टी टैक्स थोप दिया। ये सीधा-सीधा मध्यम वर्ग, बुज़ुर्गों और आम मेहनतकश लोगों पर आर्थिक हमला है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी और भाजपा को हर मोर्चे पर जवाब दिया जाएगा।”

कांग्रेस पार्टी साफ करती है कि जब तक जनता पर थोपी गई टैक्स की यह तानाशाही खत्म नहीं होती, तब तक यह संघर्ष और तेज होगा।

प्रदर्शन में पार्षद दर्शना रानी, सिनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी, सचिन गालव , डिप्टी मेयर तरुणा मेहता, यादविंदर मेहता, पूर्व मेयर गुरचरण दास काला,ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गाबा, राजनीतिक सचिव नरेंद्र नन्दी, प्रदेश सचिव के आर महाजन,शाम सिंह, बुआ सिंह, फतेह सिंह, रईस अहमद, अभिजीत सैनी, अंशुल गाबा, अमन मोन, मनोज लुबना,,मलकीत सिंह, वरिंदर शर्मा बॉबी, गुरदर्शन सिंह,हरीश कुमार, एस एस परवाना, विजय सूद, लेखपाल, मुकेश राय,कंचन,नेत राम, रामप्रकाश चौधरी,आर पी शर्मा, मीणा दुग्गल,निखिल कौशल, जगदीप शर्मा,कृष्ण सचदेवा MHC, कमलजीत सिंह बिल्ला,उर्वशी शर्मा, अरुण ,गायत्री देवी,सरोज माथुर,हरमन ढिल्लो,राम कुमार,वेद प्रकाश,गुरमुख सिंह, टोनी ,देवेन्द्र सिंह,इंद्रजीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरिंदर सिंह, कर्म सिंह, लंबरदार,अमर सिंह,हरबंस सिंह,जसविंदर सिंह,विनय मिश्रा,अजय कुमार, अंकित,गुलशन,धीरज, इफ्तेखार जनता,आशीष गुप्ता, जय प्रकाश चौटाला,हरदीप ढिल्लो, रणदीप ढिल्लो रूबी,सतीश कुमार,शिवजीत,अमित कुमार, दलबीर सिंह, गुरचरण सिंह, मनिंदर सिंह,सुखजीत सिंह, लक्की,दलबीर सिंह दोहाना,

सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress