लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा पार्षद निगम पदों से नहीं बल्कि अपनी पार्टी से इस्तीफ़ा दें – कांग्रेस…

चंडीगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पार्षदों के इस्तीफे की अफवाहों को उनके स्थानीय नेताओं द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के चंडीगढ़ विरोधी रवैये से ध्यान भटकाने की कोशिश भर करार दिया है।

मेयर हरप्रीत कौर समेत भाजपा पार्षदों के प्रशासन की आलोचना करने वाले बयानों पर कटाक्ष करते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि चण्डीगढ़ प्रशासन भाजपा नीत गृह मंत्रालय की नीतियों और निर्देशों के बाहर काम कर ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यह सच है कि प्रशासन लगातार नगर निगम को पर्याप्त फंड देने से इनकार कर रहा है, जिससे शहर का विकास बाधित हो रहा है, लेकिन भाजपा पार्षदों को यह समझना चाहिए कि प्रशासन सीधे गृह मंत्रालय के नियंत्रण में काम करता है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा पार्षदों के नगर निगम पद से इस्तीफा देने से चण्डीगढ़ नगर निगम को कोई फायदा नहीं होगा, इसके लिए उन्हें अपनी पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि भाजपा नीत गृह मंत्रालय और भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व ही चंडीगढ़ नगर निगम की सभी समस्याओं की जड़ में है।

राजीव शर्मा, मुख्य प्रवक्ता, चंडीगढ़ कांग्रेस।