लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नैशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट के विरोध में कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन….

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस.लक्की के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहां सैक्टर 35 से अपने राष्ट्रीय नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्यों के खिलाफ पीएमएलए अधिनियम के तहत एक झूठे मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय की ओर अपना विरोध मार्च शुरू किया। लेकिन प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस भवन से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस के भारी दलबल ने बैरिकेड्स लगा कर रोक दिया, जिसके कारण वह आगे नहीं बढ़ पाए।

यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि आज का विरोध मार्च अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी आंदोलन कार्यक्रम का एक हिस्सा था, जिसका उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों और अन्य असंवैधानिक तरीकों से कानून का दुरुपयोग करने और भारतीय लोकतंत्र को कमज़ोर करने की भाजपाई कोशिशों का शान्तिपूर्वक ढंग से विरोध करना था। आज के विरोध मार्च मेंआक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार द्वारा प्रायोजित प्रतिशोध की राजनीति की निंदा करते हुए तख्तियां लेकर चल रहे थे और मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे कि जब जब मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है।

इस अवसर पर कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए एच.एस.लक्की ने कहा कि ईडी ने एक ऐसे अजीबोगरीब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें पैसे का लेन-देन ही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोगों ने भारतीय कंपनी अधिनियम की धारा 8 के तहत कंपनी बनाई, जो एक नो-प्रॉफ़िट, नो-डिविडेंड कंपनी है। कंम्पनी का उद्देश्य प्रतिष्ठित समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, को प्रकाशित करना है, ताकि स्वतंत्रता संग्राम की यह बहुमूल्य धरोहर जीवित रह सके। नैशनल हेराल्ड अखबार जिसकी स्थापना जवाहरलाल नेहरू ने की थी, ने भारत को आज़ाद करने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।लक्की ने आगे कहा कि चूंकि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अंग्रेज़ों का समर्थन किया था, इसलिए भाजपा सरकार आज़ादी की लड़ाई की सभी निशानियों को मिटा देना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र को खत्म करने के लिए षडयंत्र पर षड्यंत्र कर रही है, जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगी।

लक्की ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा सरकार के सभी संविधान विरोधी कृत्यों के खिलाफ एकजुट है और उसे देश में लोकतंत्र और कानून के शासन को खत्म करने की उनकी सभी कोशिशों को असफ़ल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजीव शर्मा, मुख्य प्रवक्ता, चंडीगढ़ कांग्रेस