लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रक्तदान महादान के उद्देश्य से खालसा कॉलेज में हुआ रक्तदान शिविर…

मोहाली, 10 अक्टूबर 2024 : खालसा कॉलेज (अमृतसर) टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज फेज 3 ए के एनएसएस विभाग व कॉलेज के रोट्रैक्ट क्लब और रोटरी क्लब ऑफ मोहाली मिडटाउन के सहयोग से तीसरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी की अध्यक्षता में कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों और एनएसएस वालंटियर्स ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया और “रक्तदान महादान” के नारे को बुलंद किया। शिविर का उद्घाटन डॉ. हरीश कुमारी और रोटरी क्लब ऑफ मोहाली मिडटाउन के प्रेसिडेंट दिलप्रीत सिंह बोपाराय द्वारा रेड रिबन काटकर किया गया। इस दौरान उनके साथ मिडटाउन क्लब के सेक्रेटरी प्रभजोत कौर, प्रोजेक्ट चेयरमैन अमनप्रीत सिंह, डायरेक्टर यूथ अफेयर्स मंजीत कौर, कॉलेज के रोट्रैक्ट क्लब के प्रेजिडेंट मनप्रीत सिंह, सेक्रेटरी तन्नू व कॉलेज स्टाफ मौजूद था।

डॉक्टर्स की एक टीम, जो रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर की ट्रांसफ्यूज़न ऑफिसर डॉ. रोली अग्रवाल के नेतृत्व में आई थी, ने रक्तदानियों का सहयोग किया।

डॉ. हरीश कुमारी ने इस शिविर की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचा उठाया और कहा कि रक्तदान सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे आकर रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

यह शिविर विद्यार्थियों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे न केवल अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देंगे।