लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ट्राइसिटी शाखा द्वारा दुर्गा पूजा व डांडिया गरबा का सफल आयोजन…

नवरात्रि पर्व का त्योहार हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है जो पूरे भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान भक्तजन देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पूरी ट्राई सिटी टीम चंडीगढ़ टीम द्वारा चंडीगढ़ के माया होटल में दिनाँक 07-10-2024 को दुर्गा पूजा, डांडिया और गरबा का आयोजन किया गया जिसका संचालन राष्ट्रीय सचिव सोनिया मनचंदा तथा अदिति भारद्वाज द्वारा किया गया और इसमें सह आयोजक की भूमिका रवीना आदमपुरिया मीनाक्षी चुग तथा लवली सेठी जी द्वारा निभाई गई। इस उत्सव में पूरी ट्राइसिटी से लगभग शहर से 60-65 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा मां दुर्गा की आरती द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में श्रीमती सविता खिन्द्री जी तथा सोनू सेठी जी ने शिरकत की। श्रीमती सविता खिन्द्री जी मां भगवती ट्रस्ट की अध्यक्ष होने के साथ-साथ हिंदू महासंगठन की संरक्षक तथा हिमालय ट्रस्ट की एडवाइजर भी है। सोनू सेठी जी सिटी ढाबा जीरकपुर के मालिक होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपना योगदान देते रहते हैं और एक उच्च कोटि के कलाकार भी है तथा अपनी मधुर आवाज से सभी का मन मोह लेते हैं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा साहनी जी तथा श्रीमती उषा कपूर जी उपस्थित रहीं। श्रीमती रेखा साहनी रिटायर्ड कामर्स लेक्चरर होने के साथ साथ नारी शक्ति मंच की एक्स चेयरपर्सन भी रही है। वही उषा कपूर जी रिटायर्ड सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिसर होने के साथ-साथ एक उच्च कोटि के सिंगर डांसर तथा स्पोर्ट्स वूमेन भी है। कार्यक्रम का आरम्भ एक स्वागत नृत्य द्वारा हुआ जिसे राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पूरी ट्राईसिटी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका निर्देशन अदिति भारद्वाज द्वारा किया गया तथा इसमें सोनिया, रवीना, मंजू, डॉक्टर किरण, संतोष, रानी, अनुराधा, मीनाक्षी, लवली, निधि तथा सतनाम ने भाग लिया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा और उपहार देकर सम्मानित किया गया। डांडिया का निर्देशन वंदना पाठक द्वारा किया गया जो की रिदम ऑफ डांस अकादमी तथा श्री डिजाइनर स्टूडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर है। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण डांडिया क्वीन रहा जिसमें 60 से 65 महिलाओं में से चार डांडिया क्वीन या गरबा क्वीन का चयन किया गया। उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। डांडिया तथा गरबा क्वीन का टाइटल सारिका श्रीवास्तव, सोनिया तंवर, प्रिया तथा खुशी करकी के नाम रहा इन सभी विजेताओं को उपहार सारिका गर्ग द्वारा दिए गए जो की गोल्ड अंपायर चंडीगढ़ की ओनर है। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने डांडिया का खूब लोक उठाया।

सोनू सेठी जी द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने खूब आनंद लिया और खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक फोटोग्राफी होता है जिसके लिए एसडीएस फोटोग्राफी की ओर से दिनेश सरदाना जी ने अपना योगदान दिया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पूरी टीम की ओर से रवीना, मंजू चंदेल, संतोष कुमारी, डॉक्टर किरण चुग, रानी वाधवान, अनुराधा सिंगला, मीनाक्षी चुग, लवली सेठी, निधि गर्ग तथा सतनाम कौर उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अंबिका शर्मा जी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अदिति, सोनिया, रवीना, मीनाक्षी तथा लवली को बताइए तथा शुभकामनाएं। इस कार्यक्रम में सेनको गोल्ड एंड डायमंड कंपनी द्वारा भी कुछ उपहार दिए गए